हैडलाइन

पुणे : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक के नीचे दबकर पांच लोगों की मौत

पुणे : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात पांच लोगों पर ट्रक पलट जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना खोपोली थानांतर्गत अंडा पॉइंट मोड़ पर हुई। खोपोली पुलिस के अनुसार पुणे जिले के नजदीक तालेगांव दाभाड़े के छह लोग तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रायगढ़ जिले के अलीबाग से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे वे सभी यहां से 85 किलोमीटर दूर एक्सप्रेस-वे पर अंडा पॉइंड मोड़ के निकट सड़क किनारे रुक गए। उनमें से एक व्यक्ति पास ही में झाड़ियों में शौच के लिये चला गया। इसी दौरान आटे के बोरों से भरा ट्रक उस मोड़ से मुड़ रहा था। खोपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ''ट्रक मोड़ते समय चालक संतुलन खो बैठा जिससे ट्रक पलट गया और वहां खड़े पांच लोग नीचे दब गए।'' अधिकारी ने कहा कि पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छठा व्यक्ति बच गया। उन्होंने कहा, ''दुर्घटना के बाद चालक अपना ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया।'' अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...