हैडलाइन

मुंबई : उत्कृष्ट रैक में चोरियों के चलते रेलवे का फैसला, अब प्लास्टिक से बदली जाएंगी स्टील की टोटियां

मुंबई : ट्रेनों के उत्कृष्ट रैक में हजार से ज्यादा चोरियों के चलते रेलवे ने महंगे स्टेनलेस स्टील फिटिंग्स को प्लास्टिक से बदलने से फैसला किया है। पिछले महीने हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर ने उत्कृष्ट रैक के टॉइलट और वॉशबेसिन से 5 हजार से ज्यादा स्टेनलेस स्टील टैप की चोरी की खबर प्राथमिकता से प्रकाशित की थी। इसके बाद चोरों और बदमाशों को रोकने के लिए रेलवे को यह फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। रेलवे डेटा के अनुसार, ट्रेनों के उत्कृष्ट रैक से स्टेनलेस स्टील फ्रेम के साथ 2 हजार से अधिक बाथरूम मिरर, 500 लिक्विड सोप डिस्पेंसर और करीब 3 हजार फ्लश वॉल्व गायब हैं। बता दें कि रेलवे ने अपनी लंबी दूरी की ट्रेनों के अपग्रेडेशन के लिए 2018 में करीब 300 उत्कृष्ट रैक लॉन्च की थी। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और शौचालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए स्टील की महंगी फिटिंग्स लगाई गईं।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...