हैडलाइन

नागपुर : मेयो से निकले चारों संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव

नागपुर : एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग कोरोना ग्रस्तों के संपर्क में आने वाली जांच में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर शनिवार तड़के मेयो में भर्ती 4 संदिग्ध मरीज अचानक वार्ड ने निकल गये, दिनभर मरीजों की खोज की जाती रही. आखिर चारों मरीज मेयो से कैसे निकल गये, इसकी चर्चा दिनभर चलती रही. वहीं दूसरी ओर मेयो प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गये. हालांकि रात में चारों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली.

मेयो में कोरोना बाधित और संदिग्ध मरीजों को एक ही वार्ड में रखा गया है. यही वजह रही कि मरीज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे. इस वजह से बाहर निकल गये. संदिग्धों के अस्पताल से बाहर जाने की जानकारी से हड़कंप मच गया. दिनभर की गहमा-गहमी के बाद 3 अस्पताल में लौट आये. कोरोना ग्रस्त सहित संदिग्ध मरीजों के लिए मेयो में 20 बिस्तरों का एक वार्ड तैयार किया गया है. वार्ड में 45 वर्षीय पाजिटिव मरीज भर्ती है. शुक्रवार को 7 संदिग्धों को भर्ती किया गया. इनमें सुबह 2 और बाद में 5 मरीजों को भर्ती किया गया. संदिग्ध 5 के नमूने शाम को लेने की वजह से रिपोर्ट शनिवार को आने वाली थी. इनका कहना था कि 2 मरीजों को छुट्टी दे दी गई. इसे लेकर डाक्‍टरों से विवाद भी हुआ.

शनिवार के तड़के 4 संदिग्ध मरीज किसी को भी जानकारी न देते हुए वार्ड से बाहर निकल गये. इनमें एक महिला नीदरलैंड से लौटी है, वहीं 4 वर्षीय बालक भी साथ में था. बच्चे को सर्दी-खांसी होने के कारण महिला मेयो में लेकर आई थी, जबकि दूसरा संदिग्ध थाईलैंड से लौटा था, जबकि अन्य 2 संदिग्ध इंजीनियरिंग कालेज के छात्र थे. अचानक चारों मरीज के बाहर निकलने के बाद हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी वरिष्ठ डाक्टरों को दी गई. साथ ही पुलिस में भी शिकायत की गई.

घटना के बाद जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने संदिग्ध और पाजिटिव को एक साथ नहीं रखने के निर्देश दिये हैं. साथ ही पुलिस की भी मदद लेने को कहा गया है. हालांकि दिन में 3 संदिग्ध तो मेयो में लौट आये, लेकिन एक नहीं आया. शनिवार की रात में चारों की रिपोर्ट आई. इसमें सभी निगेटिव पाये गये. ठाकरे ने बताया कि संदिग्ध मरीजों को उनके ही घर में निगरानी में रखा जाये. नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने पर एक टीम उनके घर जाएगी और नमूने लेकर आएगी. सर्दी, जुकाम, खांसी के लक्षण होने पर लोगों को खुद को अपने घर में 14 दिन तक अन्य से दूर रहने की सलाह दी है.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...