हैडलाइन

भिवंडी: बढ़ती जा रही है बिजली चोरी

भिवंडी: शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कंपनी के सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर 4 लोगों के विरुद्ध 11.98 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। अभियान के तहत भिवंडी तालुका के दापोडा स्थित करण पाटील के घर में छापा मारकर 4 लाख 29 हजार 310 रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली ग्राहक करण पाटील ने गैरकानूनी तरीके से बिजली जोड़कर 18,189 यूनिट बिजली की चोरी की थी। सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने इसी तरह से कटई गांव स्थित सुरेश पाटील के यहां छापा मारकर एक लाख 39 हजार 949 रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। शांतिनगर इलाके के पीरानीपाडा से मो. सगीर शाह के घर से दो लाख 63 हजार 739 रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। शांतिनगर के अशोक यादव एवं हसीन अहमद अंसारी ने भी 3 लाख 65 हजार 295 रुपये की बिजली चोरी की है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...