हैडलाइन

पिंपरी : 2 लोगों से 6 पिस्तौल बरामद

पिंपरी : कार शोरूम में बाउंसर और परली बैजनाथ में वसूली का काम करनेवाले एक शातिर बदमाश और उसके साथी से 6 पिस्तौल एवं 15 जिंदा कारतूस मिलने से खलबली मच गई है. पिंपरी-चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच के यूनिट-4 की टीम ने गणेश मारुति साली (26) और ज्ञानोबा उर्फ गोटू मारुती गित्ते (30) नामक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त संदीप बिष्णोई ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने इतने सारे असलहे बेचने के लिए लाए थे. पुलिस के रिकॉर्ड पर दर्ज बदमाशों की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच के यूनिट-4 के पुलिस नाईक लक्ष्मण आढारी को मुखबिर से कालेवाडी में लकी बेकरी के पास गणेश साली के संदिग्ध हालात में खड़े रहने की जानकारी मिली. इसके अनुसार यूनिट-4 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मोहन शिंदे, सहायक निरीक्षक अंबरीश देशमुख, कर्मचारी वासुदेव मुंडे, आदिनाथ मिसाल, संजय गवारे, नारायण जाधव, प्रवीण दले, धर्मराज आवटे, दादाभाऊ पवार, शावरसिद्ध पांढरे, लक्ष्मण आढारी, गौस नदाफ, तुषार शेटे, सुनील गुट्टे, प्रशांत सैद, तुषार काले, सुरेश जायभाये, गोविंद चव्हाण, अजिनाथ ओंबासे, धनाजी शिंदे, सुखदेव गावंडे, नागेश माली की टीम ने जाल बिछाकर गणेश को हिरासत में लिया. तलाशी में उसके पास से एक पिस्तौल और 2 कारतूस पाए गए. इसके अलावा पिस्तौल नुमा एक लाइटर भी बरामद किया गया. गणेश को आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार करने के बाद शुरू की गई जांच पड़ताल में पता चला कि उसने ये पिस्तौल परली के ज्ञानोबा के पास से ली है.

इसके अनुसार पुलिस टीम ने परली से उसे भी गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ परली शहर, परली ग्रामीण, युसूफ वडगांव, रेणापुर लातूर, शिवाजीनगर पुणे, स्वारगेट पुणे पुलिस थानों में हत्या, डकैती, लूटपाट, वाहन चोरी जैसे 23 मामले दर्ज हैं. उसने पूछताछ में बताया कि उसने कालूसिंह जसवंत सिंह के पास से 5 पिस्तौल व 15 कारतूस और एक कट्टा खरीदा है. उसमें से 2 पिस्तौल व 2 कारतूस गणेश के पास बेचने के लिए छिपा कर रखने के लिए दिए थे. उनसे कुल एक लाख 64 हजार रुपये के असलहे बरामद किए गए. आरोपी गणेश वाकड के एका कार शोरूम में बाउंसर  का काम करता है और ज्ञानोबा परली वैजनाथ की एक फाईनान्स कंपनी में रिकवरी का काम करता है. पुलिस फिलहाल कालू की तलाश में जुटी है. बहरहाल पुलिस आयुक्त संदीप बिश्नोई ने यूनिट-4 की इस सफलता के लिए पुरस्कार की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत सभी बाउंसर्स के रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...