भिवंडी : शांति नगर पुलिस की टीम ने 2 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाइकिलं बरामद की हैं. पुलिस ने दोनों चोरों को कोर्ट में पेश किया जहां से पुलिस कस्टडी मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिनगर पुलिस को कुछ दिन पूर्व नवी वस्ती निवासी शाम चव्हाण व सरफराज अंसारी द्वारा मोटर साइकिल चोरी किये जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी. मिली सूचना पर पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे, एसीपी गावित,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ममता डिसूजा के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक नीलेश जाधव, बाबासाहेब मुल्ला, सहायक पुलिस निरीक्षक शेलके, पुलिस हवलदार इथापे, वड़े, कुंभार, इंगले आदि की टीम ने जाल बिछाकर नवी बस्ती निवासी शाम चव्हाण व सरफराज अंसारी नामक मोटरसाइकिल चोरों को दबोचकर 2 बाइक बरामद किया है.
पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. शांतिनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार दोनों बाइक चोर कोन गांव पुलिस स्टेशन की हद में घटित चोरी की घटनाओं के भी वांछित आरोपी बताए गए हैं. पुलिस को आशा है कि गिरफ्तार शातिर बाइक चोरों से चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है. भिवंडी पुलिस 2 दिन पूर्व ही 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 28 मोटरसाइकलें बरामद कर चुकी है.