हैडलाइन

भिवंडी : डांस बार सहित डिस्को थेक, आर्केस्ट्रा, डीजे, लाइव बैंड पर प्रतिबंध

भिवंडी : ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने कड़क कदम उठाते हुए डांस बार, डिस्को थेक, आर्केस्ट्रा, डीजे लाइव, बैंड, सिनेमा हाल खोले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है. जिलाधिकारी के आदेश से भिवंडी ग्रामीण स्थित डांस बार,डिस्को थेक में जाकर मनोरंजन करने वाले हजारों मजनुओं के दिल पर सांप लोट गया है. गौरतलब हो कि, कोरोना वायरस से बचाव के लिए ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने भिवंडी तालुका अंतर्गत आने वाले सभी डांस बार, डिस्को थेक, आर्केस्ट्रा, डीजे, लाइव बैंड, सिनेमा हॉल को फौरन बंद किए जाने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी नार्वेकर के आदेश पर प्रांत अधिकारी मोहन नलदकर व तहसीलदार शशिकांत गायकवाड ने ग्रामीण क्षेत्र स्थित सैकड़ों की तादाद में डांस बार डिस्को थेक, डीजे, लाइव बैंड के संचालकों को नोटिस जारी कर अगले आदेश तक बंद रखे जाने का फरमान जारी किया है.  जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर के आदेश से भिवंडी ग्रामीण में चलने वाले सैकड़ों डांस बारों, डिस्को थेक व डीजे संचालकों नें मनमसोसकर अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है. 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...