हैडलाइन

रितिक रोशन को आई सुजैन की याद, तलाक के 4 साल बाद लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और सुजैन खान भले ही 4 साल पहले तलाक लेकर अलग हो गए हों। लेकिन दोनों की दोस्ती अभी भी बरकरार है। दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते देखा जाता रहा है। हाल ही में अपनी एक ट्रिप के दौरान ऋतिक ने सुजैन के नाम एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा। रितिक रोशन ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि यहां मेरी सबसे करीबी दोस्त सुजैन हैं, जो मेरे और हमारे बेटों के पलों को कैमरे में कैद कर रही हैं। यह अपने आप में एक पल है। ये मेरे बच्चों को एक कहानी बताता है कि एक दुनिया में लाइनों और विचारों से अलग हुआ जा सकता है, लेकिन इसके बाद भी एक साथ आना संभव है।

रितिक ने आगे लिखा, आप लोगों के रूप में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और फिर भी अविभाजित रह सकते हैं। यहां एक और एकजुट, सहनशील, साहसी, मुक्त और प्रेमपूर्ण दुनिया है। यह सब घर पर शुरू होता है. रितिक और सुजैन ने शादी के 14 साल बाद आपसी मतभेद के चलते 2014 में अलग होने का फैसला लिया था। दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम रिधान और रिहान है। ऋतिक और सुजैन अक्‍सर अपने बेटों के साथ छुट्टियां बिताते हुए साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में सुजैन के पिता संजय खान ने दोनों के साथ फिर साथ होने की उम्मीद भी जताई थी।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...