हैडलाइन

लॉकडाउन के दौर में उद्धव ठाकरे की अपील, एसी न चलाएं, खुली हवा में सांस लें

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 124 हो चुकी है। गुरुवार को मुंबई और ठाणे से 2 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र की स्थिति देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने युद्ध का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है जो जीतना जानता है। लॉकडाउन के दौर में सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों से घरों में एसी न इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे घर में नमी पैदा होने का खतरा है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि एसी के बजाय लोग ताजी हवा में सांस लें। उन्होंने कहा कि घरों में एयर-कंडीशनिंग यूनिट का इस्तेमाल करने के बजाय खिड़की- दरवाजे खोलकर रखें। खुली ताजी हवा में सांस लेना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

ठाकरे ने कहा, 'केंद्र से जारी निर्देशों के अनुसार, एसी यूनिट का इस्तेमाल न करें इससे घरों में नमी पैदा होगी। खिड़की खोलकर ताजी हवा में सांस लें।' उन्होंने कहा कि सभी जरूरी सामान और सेवा सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सीएम ठाकरे ने कहा कि भारी संख्या में लोग वेंटिलेटर और मास्क दान करते हुए राज्य सरकार की मदद कर रहे हैं। सीएम ठाकरे ने सभी बिजनसमैन और उद्योगपतियों से अपील की है कि अपने कर्मचारियों या मजदूरों का वेतन न काटें। नहीं तो भविष्य में दूसरा संकट सामने आ जाएगा।





Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...