हैडलाइन

कोरोना से एक महिला कि मृत्यु, कुल 124 लोग संक्रमित

मुंबई : महाराष्ट्र में 24 मार्च को जिस महिला की मौत हुई थी उसकी जांच रिपोर्ट में उसे कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला, महाराष्ट्र में इस वायरस के संक्रमण के कारण अब तक कुल चार लोगों की मौत हुई  । महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित दो नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में कुल 124 लोग संक्रमित। 2 और मामले ठाणे में पाए गए। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। इसी बीच उस महिला के नमूनों की जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसकी 24 मार्च को मौत हो गई थी। इसके साथ ही राज्य में इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में संक्रमण के दोनों नए मामले मुंबई शहर के हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने हाल में कोई यात्रा की थी।'' अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में उस महिला के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसकी 24 मार्च को मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि यह महिला नवी मुंबई की रहने वाली थी और उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे, इसलिए एहतियात के तौर पर उसके नमूने लिए गए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के परिणाम में उसके संक्रमित होने की आज सुबह पुष्टि हुई। हम अब उसके संबंधियों के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहे हैं।'' राज्य में कोविड-19 संक्रमण से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...