हैडलाइन

नवी मुंबई : डेढ़ साल का बच्चा कोरोना से संक्रमित

नवी मुंबई : आज राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि हुई है। अब तो नवी मुंबई में डेढ़ साल का बच्चा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है। साथ ही इस बच्चे के परिवार के अन्य तीन सदस्यों को भी कोरोना वायरस का संक्रमण होने की जानकारी सामने आयी है। इन चारों का अभी कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले, कल्याण में तीन साल की एक लड़की कोरोना से बाधित हुयी थी। हालांकि, वर्तमान में इस लड़की की प्रकृति स्थिर है। 

इस बिच आज नवी मुंबई में विदेशों से आये 95 लोगों से संपर्क किया गया। इन सभी को प्रशासन द्वारा होम क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही कुछ समय पहले वसई-विरार में एक और कोरोना का मरीज पाया गया। पहला मरीज जिस क्षेत्र में रहता था वही यह मरीज भी रहता है। यह मरीज चार दिन पहले दुबई से लौटा था। कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद निजी एम्बुलेंस द्वारा कस्तूरबा अस्पताल गया। यह परीक्षण करने के बाद इस व्यक्ति को कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की हुयी। राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार रात फेसबुक के माध्यम से लोगों से बातचीत की। इस समय, उन्होंने कहा कि अगले 15-20 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण संघर्ष के है। इस समय ठाकरे ने लोगों आवाहन किया कि, अब कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। इसलिए लोग घर से बाहर न निकले। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

सुषमा स्वराज के जीवन पर...

देश की प्रखर राजनेता, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...