हैडलाइन

लॉकडाउन बेअसर, सब्जी मार्केट, बाजारों में जुट रही भारी भीड़

भिवंडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों का घोषित लाकडाउन भिवंडी में बेअसर साबित हो रहा है. शहर स्थित तमाम सब्जी मार्केट, प्रमुख बाजारों, गली-कूचों में नागरिकों की भारी भीड़ देखी जा रही है. शासन, प्रशासन की जागरूकता संबंधी कोशिशों का कोई भी सार्थक असर शहर के नागरिकों पर परिलक्षित नहीं हो रहा है. सब्जी वालों, किराना दुकान, दूध, मेडिकल आदि प्रमुख जगहों पर हो रही लोगों की भीड़ से कोरोना वायरस संक्रमण का भारी खतरा भिवंडी पर मंडरा रहा है. गौरतलब है कि समूचे देश में कोरोना वायरस का कोहराम मचा हुआ है.

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 मार्च से समूचे देश में 21 दिनों अर्थात 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन सहित कर्फ्यू घोषित किया गया है. लॉक डाउन के दौरान नागरिकों को अत्यावश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने, भीड़भाड़ में न जाने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है. आश्चर्यजनक तथ्य है कि जहां समूचा देश कोरोना वायरस के प्रति बेहद चिंतित है वहीं शासन, प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भिवंडी के नागरिक कोरोना वायरस को लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं. तीन बत्ती स्थित सब्जी, मच्छी मार्केट, किराना दुकानों में खरीददारों की भीड़ जमा हो रही है और दुकानदार भी फायदा उठाते हुए ग्राहकों से मुंहमांगा दाम लेकर चीजें बेचने में जुटे हैं. शांतिनगर, गैबी नगर, अंजुर फाटा, कामत घर, पद्मानगर आदि क्षेत्रों में भी कर्फ्यू का उल्लंघन व पुलिस की आंख में धूल झोंक कर नागरिकों की भारी भीड़ दुकानों पर देखी जा रही है.

 पद्मानगर में मनपा क्षेत्रीय सहायक आयुक्त सुदाम जाधव मनपाकर्मियों की टीम लेकर स्थानीय नगरसेवक व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के साथ सब्जी मंडी में खरीददारों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु भीड़ न लगाए जाने की अपील करते देखे गए. कोरोना वायरस संक्रमण के फैलते प्रादुर्भाव को रोकने हेतु भिवंडी मनपा महापौर प्रतिभा विलास पाटिल, प्रांत अधिकारी मोहन नलदकर, मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर, भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे, तहसीलदार शशिकांत शिंदे आदि शीर्ष अधिकारियों नें जीवन सुरक्षा की खातिर कोरोना वायरस के बचाव हेतु नागरिकों को सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन समयावधि का पूर्णतया पालन किए जाने का आह्वान किया है. शहर के तमाम सर्वधर्म सामाजिक संगठनों नें शहर के नागरिकों से जीवन सुरक्षा हेतु  लॉक डाउन नियमों का पालन किए जाने की अपील की है. भिवंडी पुलिस उपायुक्त राज कुमार शिंदे ने कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...