हैडलाइन

मुंबई : क्या कोरोना संक्रमण युवाओं को बना रहा है बड़ा निशाना

मुंबई : वैसे तो कोरोना ने पुरे देश में अपना कहर बरपाया है . वहीं इससे महाराष्ट्र भी अछुता नहीं है. अगर हम आंकड़ो कि तरफ देखें तो अब तक कोरोना के 238 मामले आ चुके है जिसमे से 189 अभी हॉस्पिटल में हैं, 39 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं वहीं 10 मरीजों कि मौत भी हो चुकी है. इस तरह से देखा जाए तो अभी महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों कि संख्या पुरे देश में सबसे अधिक है. लेकिन एक बात जो आंकड़े बता रहे है वो थोडा चौंकाने वाला है. राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के कुछ तथ्य थोड़े परेशान करने वाले हैं. उनके अनुसार अब तक कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा  21 से 30 साल के मध्य आयु वर्ग में दिखाई दे रहा है. सोमवार को आयी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में अब तक पाए गए 238 रोगियों में से 21-30 साल के आयु वर्ग के 44  युवाओं में कोरोना संक्रमण पाया गया है। 31- 40 वर्ष के आयु वर्ग मेंऔर 41- 50 आयु वर्ग में 38 कोरोना से  से संक्रमित पाये गए हैं।

 अब अगर हम मुंबई के  कोरोना संक्रमण आंकड़े देखें तो यहाँ 78 मरीज और इसके बाद सांगली में 24 रोगी पाए गए हैं. वहीं राज्य में जारी हुए आंकड़ो के हिसाब से इन मरीजों में अब तक 65% पुरुषों और 36 % महिलाओं में कोरोना संक्रमण देखा जा रहा है. यह भी एक जानकरी है कि अब तक के राज्य के  कोरोना मरीजों में  35 %संक्रमित देश के प्रवासी हैं। इनमे से 21% ने अपनी  विदेश यात्रा का ब्यौरा दिया है वहीं  31% लोगों ने तो अब तक सूचित भी नहीं किया है कि वे इस मध्य विदेश यात्रा करने गए थे. वैसे आंकड़े तो अपनी भाषा बोल ही रहे है लेकिन महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन अपनी व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हैं. उम्मीद है इस कठिन परीक्षा से हमारा पूरा देश सकुशल निकल आएगा.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...