हैडलाइन

नागपुर : 10 दिन में 29,000 वैगनों का परिचालन

नागपुर : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देशव्यापी लाकडाउन के चलते भारतीय रेलवे द्वारा केवल मालगाड़ियों का परिचालन जारी है जिनमें केवल जीवनावश्यक वस्तुओं, कोल और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई की जा रही है. ऐसे में मध्य रेल द्वारा लाकडाउन के पिछले 10 दिनों में कुल 29,000 वैगनों की सप्लाई की जा चुकी है. इनमें 16,946 वैगन में कोयला तथा 2,443 वैगन में पेट्रोलियम उत्पादों से भरी मालगाड़ियां रही.

इसके अलावा 7,059 कंटेनर, 457 वैगन खाद, 42 वैगन खाद्य पदार्थ, 84 वैगन शक्कर, 84 वैगन प्याज समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की हजारों वैगनों का परिचालन किया गया है. ये वैगन नागपुर के अलावा मुंबई, भुसावल, सोलापुर और पुणे मंडलों से 21 मार्च से 31 मार्च के बीच चलाई गई. 2 दिन पहले नागपुर स्टेशन से मुंबई से स्पेशल पार्सल गुड्स ट्रेन पहुंची. इसमें नागपुर से भी लहसुन, आलू, संतरे, मौसंबी, मशरूम समेत अन्य जीवनाश्वयक वस्तुओं को रायपुर, राऊरकेला, टाटानगर, खडगपुर आदि शहरों तक पहुंचाया गया. नागपुर मंडल के तहत मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार और सीनियर डीसीएम कृष्णाथ पाटिल के मार्गदर्शन में मालगाड़ियों का परिचालन सफलतापूर्वक जारी है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...