हैडलाइन

नवीमुंबई : एपीएमसी में प्याज हुआ सस्ता

नवीमुंबई : वाशी स्थित एपीएमसी की आलू-प्याज की मंडी में प्याज की आवक का सिलसिला बढ़ गया है, जिसकी वजह से थोक में इसकी कीमत में लगातार गिरावट जारी है. बुधवार को एपीएमसी में प्याज को थोक में 15 से 19 और 12 से 15 रुपए किलो में बेचा गया था. वहीं शुक्रवार को थोक में इसे 15 से 17 किलो व 10 से 14 रुपए किलो में बेचा गया.

शुक्रवार को वाशी स्थिति एपीएमसी में 10 ट्रक व 15 टेंपो समेत कुल 25 गाड़ी प्याज की आवक हुई. वहीं 7 ट्रक व 1 टेंपो समेत कुल 8 गाड़ी आलू की आई. जबकि लहसुन की सिर्फ 1 टेंपो ही मंडी में पहुंची. थोक में जहां प्याज सस्ती हो रही है. वहीं आलू और लहसुन की कीमत स्थिर है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की आलू को थोक में 15 से 18 रुपए किलो में बेचा गया. वहीं लहसुन 50 से 110 रुपए किलो में बिका.

वाशी स्थित आलू प्याज की मंडी में खरीदारी करने के लिए आने वाले रिटेल व्यापारियों को एपीएमसी के सुरक्षा रक्षकों के डंडे खाकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. आलू-प्याज मंडी में रिटेलर को प्रवेश नहीं मिलने की वजह से जहां इस मंडी के छोटे व्यापारियों को अपना माल बेचने में परेशानी हो रही है, वहीं बड़े व्यापारी अपने कारोबार को फोन से करके माल को ट्रक में भर कर भेज रहे हैं.

5 अप्रैल को रविवार होने के नाते आलू-प्याज के मंडी हमेशा की तरह बंद रहेगी. वहीं सोमवार 6 अप्रैल को महावीर जयंती होने की वजह से यह  मंडी पूरी तरह से बंद रहने वाली है जबकि 8 अप्रैल को मुस्लिम समाज का शब्बे-ए-बारात का पर्व है. इस दिन भी मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी. इस बंद को देखते हुए आज शनिवार को मंडी से ज्यादा आलू-प्याज और लहसुन की बिक्री होने की संभावना नजर आ रही है.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...