हैडलाइन

गुलजार संग काम करने को बेसब्र तब्बू, कहा- अपनी असिस्टेंट ही रख लें

एक्ट्रेस तब्बू, दिग्गज गीतकार व फिल्मकार गुलजार के साथ फिर से काम करना चाहती हैं. इससे पहले तब्बू 'माचिस' और 'हू तू तू' नामक फिल्मों में गुलजार के साथ काम कर चुकी हैं.

तब्बू ने एक इंटरव्यू में कहा, "मेरे पास गुलजार के लिए मैसेज है, कृपया कर जल्द ही एक फिल्म बनाएं और मुझे उसमें कास्ट करें. अगर आप एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे नहीं रख सकते तो अपनी असिस्टेंट रख लें. यहां उन्होंने अपनी फिल्मों और किरदारों के बारे में बातचीत की.''

तब्बू ने कहा, "मुझे ग्रे कैरेक्टर बहुत दिलचस्प लगते हैं. यह एक अलग सफर है क्योंकि आप किरदार के बारे में अलग-अलग चीजें जानते रहते हैं. नकारात्मक किरदार निभाना भी एक तरह का रोमांस है.''

उन्होंने आगे कहा, "मैं नहीं जानती कि जिस तरह के रोल मैंने निभाए हैं, आप उसे एक जैसा कहेंगे. लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह बुरी बात है. मैं मानती हूं कि अगर इस चीज को मेरे द्वारा पहचाना जाता है. अगर लोग जानते हैं कि वह आपको किसी चीज से पहचान सकते हैं तो यह बड़ी उपलब्धि है. मैं नहीं समझती कि इसमें कुछ गलत है. मुझे बहुत खुशी है कि ऐसे रोल मुझे मिले और लोग उसे मुझसे जोड़ते हैं."

बता दें कि हाल में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' में डार्क रोल निभाने के लिए तब्बू की काफी प्रशंसा हुई. इसके अलावा, 'हैदर' और 'फितूर' में भी उन्होंने नकारात्मक किरदार को बखूबी निभाया था.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...