हैडलाइन

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस काजोल के लिए फैंस की चाहत बढ़ी

कॉजोल बॉलिवुड इंडस्ट्री की टैलंटेड ऐक्ट्रेस में से एक है, वह सिल्वर स्क्रीन पर अपनी ऐक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने से जुड़े पोस्ट फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। काजोल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 मिलियन (1 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी को उन्होंने एक वीडियो से जताया है।

काजोल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर 10 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर किस तरह से खुशी का इजहार किया है। उन्होंने विडियो के साथ लिखा, 'ये खुशी मेरे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए है जिन्होंने मेरे रील और रियल किरदार को इतना प्यार दिया।' काजोल की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने खूब कॉमेंट किए हैं।

बताते चलें कि काजोल ने एक पोर्टल से बातचीत में बताया था कि उनकी बेटी न्यासा देवगन उन्हें इंस्टाग्राम पोस्ट्स को बेहतर बनाने के लिए टिप्स देती रहती हैं। उन्होंने बताया कि न्यासा का कहना है कि उनको सोशल मीडिया पर अपडेट होने की जरूरत है। काजोल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, सैफ अली खान और नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में थी। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...