हैडलाइन

बेटी के लिए जब भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव को बनना पड़ा शक्तिमान

अपने बच्चों के लिए पिता क्या कुछ नहीं करते। आजकल तो लॉकडाउन के कारण सभी घर पर हैं। ऐसे में बच्चों की फरमाइशें भी खूब हैं। अब देखिए न भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को भी अपनी बिटिया अदिति की फरमाइश के कारण 'शक्तिमान' का रूप लेना पड़ा।

बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप। खुद निरहुआ ने टिकटॉक विडियो बनाकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसमें लिखा भी है कि बिटिया अदिति के लिए वह यह कर रहे हैं। यह विडियो इतना मजेदार है कि आप देखेंगे तो बस हंसते रह जाएंगे। इस विडियो में दिनेश लाल बहुत तेजी से वर्कआउट करते दिखते हैं। कभी भी वह फर्श से थोड़ा उठा हुआ दिखते हैं। मानो जैसे वह आकाश में उड़ने की कोशिश कर शक्तिमान का रूप ले लिए हों। हालांकि यह सब कैमरे का कमाल है और दिनेश लाल का कॉमेडी अंदाज। पर, जो भी है जबरदस्त है। 

इस विडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बेटी के लिए शक्तिमान बने निरहुआ भी इस वर्कआउट के दौरान ऐसे दिख रहे हैं जैसे पूरी शक्ति उन्होंने झोंक दी है। वैसे भी लॉकडाउन के इस समय में हंसाने और उनका मनोरंजन करने के लिए निरहुआ के साथ-साथ अन्य फिल्मी हस्तियां भी टिकटॉक विडियो बनाकर उसे फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं ताकि वे बोर ना हों। 


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...