हैडलाइन

नाशिक : नाशिकवासियों के लिए आगामी 15 दिन अहम

नाशिक : जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने कहा, कोरोना वायरस न बढ़े इसलिए नाशिकवासियों के लिए आगामी 15 दिन अहम है. इसलिए सभी ने संचार बंदी और ला डाउन का पालन कर प्रशासन को सहयोग करें. मालेगांव में लोकसंख्या अधिक होने से कोरोना वायरस  होने की संभावना अधिक है. इसलिए नागरिकों ने देश, राज्य और अन्य जिलों से आए नागरिकों की जानकारी प्रशासन को देना आवश्यक है. तभी हम इस महामारी से बच सकते हैं. जिले में 28 मार्च को पहला कोरोना पीड़ित मिला. तभी से लेकर अब तक यह संख्या 13 हो गई है.

कोरोना का प्रसार रोकने के लिए नागरिकों ने घर में ही रहने की जरूरत है. साथ ही जीवनाश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए भीड़ न करें. बिना वजह सड़कों पर न घूमे. कोरोना का प्रसार जिले में देरी से हुआ इसलिए स्थिति नियंत्रण में है. इस आपदा स्थिति में राजस्व, पुलिस, आरोग्य, जिला परिषद, मनपा आदि यंत्रणा उपाय योजना कर रहे हैं, जिसे सफल बनाने के लिए नागरिकों का योगदान अहम है. मालेगांव में पावरलूम का प्रतिशत अधिक होने से यहां के नागरिकों की क्षमता कम है. साथ ही जहां पर टीबी के मरीज अधिक हैं. वहां पर कोरोना वायरस होने की संभावना अधिक है. इसलिए नागरिकों ने सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करना आवश्यक है, जो इसका उल्लंघन करेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...