हैडलाइन

नवीमुंबई : प्याज हुआ सस्ता, थोक में बिका 8 से 13 रुपए किलो

नवीमुंबई : वाशी स्थित एपीएमसी की आलू-प्याज की मंडी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एपीएमसी ने मंडी में आलू-प्याज की आवक सीमित कर दिया है. इसके बावजूद थोक में प्याज की कीमत में भारी गिरावट शुरू हो गई है. 2 दिन पहले थोक में 10 से 18 रुपए किलो बिकने वाला प्याज शुक्रवार को 8 से 13 रुपए किलो में बेचा गया. गौरतलब है कि एपीएमसी ने 15 अप्रैल से आलू -प्याज की मंडी को शुरू करने का फैसला लिया था. साथ ही मंडी में हर दिन आलू-प्याज की 100 गाड़ी को ही प्रवेश दिया जाएगा. जिसके तहत एपीएमसी में हर दिन 100 गाड़ी आलू-प्याज की आवक होती है. शुक्रवार को आलू-प्याज की मंडी में 27 ट्रक 26 टेंपो समेत 53 गाड़ी आलू की आवक हुई. वहीं 46 गाड़ी प्याज व 8 गाड़ी लहसुन की आवक हुई.

एपीएमसी की आलू-प्याज की मंडी में थोक में जहां प्याज की कीमत में भारी गिरावट शुरू हुई है. वहीं दूसरी ओर आलू के दाम में भी नरमी आई है. 2 दिन पहले थोक में आलू को 18 से 22 रुपए किलो में बेचा गया था. वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से आई आलू को 15 से 19, गुजरात की आलू को 14 से 17 व मध्यप्रदेश की आलू को 17 से 18 रुपए किलो में बेचा गया. जबकि 60 से 110 रुपए किलो में बिकने वाले लहसुन को शुक्रवार को 50 से 90 रुपए किलो में बेचा गया. एपीएमसी के आलू-प्याज की मंडी में थोक में कारोबार करने वाले मनोहर तोतलानी के अनुसार एपीएमसी के द्वारा आलू-प्याज की मंडी में हर दिन सिर्फ 300 ग्राहकों को प्रवेश दिया जाता है. मंडी में रिटेल में माल खरीदने वालों पर पाबंदी लगा दी गई है. जिसकी वजह से मंडी में आलू-प्याज का थोक में कारोबार कर रहे छोटे व्यापारियों को अपना माल बेचने में भारी दिक्कत आ रही है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...