हैडलाइन

नवीमुंबई : एपीएमसी में शुरू होगी फल मंडी

नवीमुंबई : एपीएमसी मसाला मार्केट में एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद से मसाला मार्केट व फल मंडी को बंद कर दिया गया था. इस दौरान सब्जी, आलू- प्याज व आनाज की मंडी भी कुछ दिनों के लिए बंद रही, जो फिर से शुरू हो गई है. अब एपीएमसी ने इसे सोमवार से शुरू करने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि फल मंडी में कोरोना की रोकथाम करने के लिए व्यापारियों व ग्राहकों के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश एपीएमसी प्रशासन के द्वारा दिया गया है. इसके अलावा मनपा के द्वारा यहां पर कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है. साथ ही यहां पर काम करने वाले व्यापारियों, मजदूरों, कर्मचारियों व माल लेकर आने वाले ट्रक ड्राइवरों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मनपा ने केंद्र भी शुरू किया है.

एपीएमसी की सभी मंडियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एपीएमसी प्रशासन के द्वारा माल की आवक को सीमित करने का फैसला लिया गया है. फल मंडी  के बारे में भी इसी तरह का फैसला एपीएमसी प्रशासन के द्वारा लिया गया है. एपीएमसी ने इस मंडी में हर दिन सिर्फ 200 गाड़ियों को ही प्रवेश देने का निर्णय लिया है. जिसके बारे में यहां पर थोक में फलों का कारोबार करने वाले सभी व्यापारियों को अवगत कराया है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...