हैडलाइन

कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका के 20 वार्ड बने हॉटस्पॉट, 102 वार्ड कोरोना से सुरक्षित

कल्याण : कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका के कुल 122 वार्डों में से 20 वार्ड कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते हॉटस्पॉट बने हुए हैं. उक्त वार्ड के नागरिक घर में ही रहें और किसी दूसरे वार्ड में नहीं जाएं. बाकी 102 वार्ड आज भी कोरोना से सुरक्षित हैं. इसके लिए इन 102 वार्डों के रहिवासी नागरिकों को भी अधिक सुरक्षा बरतनी है. ऐसी अपील कडोंमपा के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने रविवार को एक वीडियो जारी कर मनपा क्षेत्र के नागरिकों से की है. आयुक्त ने बताया कि मनपा क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा 75  तक पहुंच गया है. रविवार को एक बुलेटिन जारी करते हुए केडीएमसी के कमिश्नर विजय सूर्यवंशी ने बताया कि मनपा क्षेत्र में केवल 20 वार्ड ही प्रभावित हैं. अन्य 102 वार्ड अभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

डेंजर जोन की जानकारी देते हुए सूर्यवंशी ने कहा कि वायलेनगर, खड़कपाड़ा कल्याण पश्चिम, चिंचपाड़ा, भगवान नगर, साईं नगर, जाई बाई स्कूल  कल्याण पूर्व और डोंबिवली में म्हात्रेनगर, आयरेगांव, रेतीबंदर, तुकाराम नगर, छेड़ा रोड, सोनार पाड़ा आदि  क्षेत्र हॉटस्पॉट यानी डेंजर जोन में हैं. यहां कोरोना  मरीजों की संख्या अधिक पाई गई है. इसके अलावा 3367 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया था जिसमें 1800 लोगों ठीक पाए जाने पर घर भेज दिया गया है. अन्य 1487 लोगों को अभी भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है. वार्ड संख्या- 3 गांधारी, 10  टिटवाला, 15 शहाड़, 23 फ्लावरवेली, 27 चिकणघर, 54 ठाकुरवाड़ी, 98 विजयनगर, 100 तीसगांव गांवठान आदि मिलाकर कुल 20 वार्ड प्रभावित हैं.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...