हैडलाइन

मुंबई : साधुओं की हत्या से संत समाज में रोष

मुंबई : अपने गुरु के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे जूना अखाड़ा के साधुओं की हत्या से संत समाज में रोष की लहर दौड़ गई है.बताया गया कि पालघर के पास कांदिवली के सुशीलगिरी महाराज, वाहन चालक निलेश तेलगडे और त्रंबकेश्वर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी कल्पवृक्षगिरी महाराज की निर्मम हत्या भीड़ द्वारा कर दी गई.पुलिस की मौजदूगी में हुई इस हत्या को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. काशी सुमेरुपीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने इस घटना पर दुःख जताते हुए जांच की मांग की है. शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद ने कहा कि इस मामले में पुलिस और लोगों की भूमिका संदेहजनक है. शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है कि जूना अखाड़े से जुड़े दोनों साधुओं की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. 

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर घटना की जांच की मांग की है.अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी घटना का निषेध करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.पुलिस के सामने साधुओं और टेम्पो चालक पर रात में अचानक इतनी बड़ी संख्या में गांव वालों द्वारा हमला कर निरपराध साधुओं की हत्या से संत समाज में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी फैली हुई है.ठाणे गिरी समाज के अध्यक्ष समाजसेवी घनश्याम गिरी,भोला गिरी सहित कई लोगों ने साधुओं की निर्मम हत्या पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...