हैडलाइन

नवीमुंबई : मीडिया कर्मियों में कोरोना नहीं

नवीमुंबई : कोरोना योद्धाओं में शामिल नवी मुंबई के मीडिया कर्मी कोरोना संक्रमण से पूरी तरह सेफ हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट में सोमवार को इस बात का खुलासा सामने आया है. बता दें कि शनिवार को ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर नवी मुंबई के 68 पत्रकारों का कोरोना टेस्ट किया गया था. पत्रकार संगठनों की अपील पर किए गए इस संक्रमण टेस्ट में सभी मीडिया कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो राहत की बात है.

बता दें कि कोरोना जांच के दौरान कई मीडिया कर्मी बेहद आशंकित थे, हालांकि रिपोर्ट के सामने आने के बाद उन्होंने काफी सुकून मिला है. बता दें कि नवी मुंबई में पिछले एक महीने के भीतर कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहासा वृद्धि हुई है ऐसे में खबरों के लिए जगह जगह भटकने वाले मीडिया कर्मियों की सुरक्षाको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे. मुंबई में 53 पत्रकारों के संक्रमित होने की खबरों के बीच नवी मुंबई के मीडिया कर्मियों की जांच रिपोर्ट का निगेटिव आना राहत भरी खबर मानी जा रही है. 



Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...