हैडलाइन

नवी मुंबई : कोरोना के 11 नए मरीज मिले, पॉजिटिव की संख्या 80 के पार

नवी मुंबई : मनपा के स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को 47 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट मिली. जिसमें से 11 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है. जबकि इसमें से 36 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मामले मिलने से अब नवी मुंबई महानगरपालिका के क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 85 हो गई है.

मनपा के स्वस्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 1377 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है. जिसमें से 85 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि 936 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. वहीं 356 लोगों की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है.

मनपा के साथ विभाग के मुताबिक वाशी स्थित मनपा की कोरोना अस्पताल के आइसोलेशन व विशेष वार्ड में 33 लोग भर्ती हैं. जिसमें से 2 लोग मनपा क्षेत्र के बाहर के हैं. वहीं अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की दोबारा जांच कराई गई है. जिसमें से 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. 

मनपा के क्षेत्र में विगत 10 दिनों के दौरान कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. जिससे मनपा के स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. गौरतलब है कि 12 अप्रैल तक मनपा क्षेत्र में सिर्फ 39 लोग ही कोरोना के पॉजिटिव पाए गए थे. उसके बाद से इसकी संख्या बढ़ने लगी है.

13 अप्रैल को यह संख्या 50 हुई. 14 अप्रैल को बढ़कर 51 हो गई. 15 अप्रैल को 52 हुई. 16 अप्रैल को 54 हो गई. 17 अप्रैल को 59 हो गई. 18 अप्रैल को 60 हुई. 19 अप्रैल को 66 हो गई. 20 अप्रैल को यह बढ़कर 69 तक पहुंच गई. वहीं 21 अप्रैल को 74 हुई. अब इसकी संख्या बढ़कर 85 तक पहुंच गई है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...