हैडलाइन

महाराष्ट्र : कोरोना का खतरा और बढ़ा, एक ही दिन में मिले 778 मरीज, 14 लोगों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को यहां कोरोना के 778 मामले सामने आए है और 14 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6427 हो गई हैं। 14 मृतकों में मुंबई के 6, पुणे के 5, नवी मुंबई का एक, नंदुरबार का एक और धुले का एक मरीज शामिल है। राज्य में अब तक 840 लोग पूरी तरह से ठीक हुए है। राज्य में कोरोना वायरस चरम पर है। गुरुवार को राज्य में मिले मरीजों में 522 मरीज मुंबई के है। जिसके बाद मुंबई में संक्रमितों की संख्या 4205 हुई है।30 अप्रैल से 15 मई तक की अवधि राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवधि में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी बढ़ने की संभावना है। 

इस बीच, मुंबई में कोरोना के हॉटस्पॉट धारावी में 25 नए मरीज पाए गए। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद धारावी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 214 हो गई है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र में ही है। वहीं राज्य की मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां घरों में ज्यादा अंतर नहीं होने से यहां कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है। मुंबई नगर निगम की स्वास्थ्य प्रणाली बीमारी के प्रसार को कम करने के लिए पुलिस की मदद से प्रयास कर रही है। हालांकि, मुंबई में कोरोना प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिससे राज्य सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था चिंताएं और भी बढ़ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि, भारत में अब तक 21,700 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। इसमें से 686 लोगों की जान जा चुकी है है। जबकि 4,325 लोगों ने कोरोना वायरस को पूरी तरह से मात दे दी है।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...