हैडलाइन

दिल्ली के रेस्टोरेंट में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन हिरासत में

दिल्ली के साकेत इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. राजधानी के दक्षिणपुरी इलाके में रहने वाला हेमंत साकेत के PVR अनुपम सिनेमा के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था. रोज की तरह वह  घर से चार बजे रेस्टोरेंट चला गया था. बताया जा रहा है कि शाम को किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट के अंदर उसका कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया. उसी दौरान उस पर लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया. छाती में चाकू लगने और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई.

वारदात में एक से अधिक लोग थे शामिल

हेमंत के भाई और पिता का कहना है कि शाम करीब सात बजे फोन आया था कि हेमंत को चाकू लगा है. हम जब अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी. उसके पैंट से भी खून निकल रहा था. परिजनों का कहना है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे. इस मामले में पुलिस धीमी रफ्तार से कार्रवाई कर रही है.

होटल सुपरवाइजर समेत तीन हिरासत में

डीसीपी विजय कुमार ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हेमंत को मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. होटल के सुपरवाइजर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है,  लेकिन हत्या का कारण अभी क्लियर नही हो पाया है. सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया गया है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर चाकू हेमंत के सीने में कैसे लगी. इसके अलावा भी रेस्टोरेंट स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.

एमसीडी में जॉब करते हैं पिता

हेमंत के परिवार में पिता प्रदीप, मां पूनम, दो भाई पुनित और अंकित हैं. हेमंत दूसरे नंबर पर था. उसके पिता एमसीडी में जॉब करते हैं,  उसका बड़ा भाई ग्रेटर कैलाश में जॉब करता है.



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...