हैडलाइन

मुंबई : बिजली दरों में कमी से उद्योग को बढ़ावा

मुंबई : बिजली दरों में कटौती से राज्य के उद्योग और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. यह बात उर्जा मंत्री नितिन राउत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तीन प्रमुख बिजली कंपनियों के साथ मिलकर बिजली दर में कटौती पर सहमति बनाने में सफल रही है. राउत ने कहा कि इस फैसले से इंडस्ट्रियल कस्टमर के बिजली दरों में 10 से 15 प्रतिशत की कटौती होगी, वहीं घरेलू बिजली की दरों में 5 प्रतिशत की कटौती होगी. उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कृषि के लिए उपयोग में लाई जाने वाली बिजली दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया. मंत्री राउत ने कहा कि लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी जोर –शोर से जुटी है. उन्होंने कहा कि विभिन्न तरीकों से 32 लाख से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाई गई है.   



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...