हैडलाइन

किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की गोली मारकर हत्या

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम में किन्नरों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में एक किन्नर की जान चली गई, जबकि कई घायल हो गए. वारदात खेड़की दौला टोल के पास की है. गुरुवार सुबह खेड़की दौला टोल नाके के पास किन्नरों के दो गुटों में मारपीट की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस की टीम जब तक मौके पर पहुंचती तब तक एक किन्नर की मौत हो चुकी थी. उसे तीन गोलियां मारी गई थीं. मृतक की पहचान रजनी किन्नर के रूप में हुई. पुलिस ने रजनी किन्नर के घरवालों की शिकायत पर किन्नरों के दूसरे गुट के खिलाफ केस दर्ज किया है और तफ्तीश कर रही है.

यह पूरा मामला इलाके पर कब्जे को लेकर है. जानकारी के मुताबिक, किन्नरों के दो गुट खेड़की दौला टोल नाके पर अपना कब्जा चाहते थे. किन्नर टोले से गुजरने वाली गाड़ियों से पैसे मांगते हैं. ऐसे में अक्सर दोनों गुट के किन्नर आमने सामने आ जाया करते थे और कई बार झगड़े की नौबत भी आई. गुरुवार को दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक किन्नर को अपनी जान गंवानी पड़ी.

पुलिस की मानें तो इन दो गुटों में इलाके को लेकर विवाद था. इसके अलावा टोल पर रुकने वाली गाड़ियों से भी ये लोग पैसे मांगते थे. विवाद बढ़ते बढ़ते गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 किन्नरों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

पिता ने मासूम के साथ की हैवानियत

साइबर सिटी के सेक्टर 10 पुलिस स्टेशन एरिया में 25 साल के बाप ने अपनी ही 3 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार कर डाला. वारदात बुधवार देर रात सरस्वती एनक्लेव इलाके की है जहां नशे में धुत बाप ने पत्नी की गैर मौजूदगी में साथ सोई 3 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की. थाना प्रभारी सेक्टर-10 के मुताबिक, वारदात से पहले नशे में धुत 25 वर्षीय शख्स का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. उसके बाद पत्नी अपने भाई के घर रात को ही चली गई. जब सुबह घर पहुंची तो मासूम बेटी को खून से सना हुआ पाया. बच्ची को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...