हैडलाइन

फर्जी कॉल सेंटर्स पर पुलिस की कार्रवाई, 8 जगह पर छापा, 23 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की साइबर सेल ने गुरुवार को फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक दिन में ही 8 फेक कॉल सेंटरों पर छापा मार कर 23 लोगों को ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि नोएडा से कुछ लोग यूएसए, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया के लोगों के कम्प्यूटर स्क्रीन पर वायरस का मैसेज भेजकर कम्प्यूटर ठीक करने के नाम पर ठगी किया करते थे. ये लोग मैसेज भेजते थे कि आपका कम्प्यूटर हैक हो गया है और किसी भी वक्त आपका पूरा डाटा चोरी हो सकता है.

सामने वाले को डराने के बाद ये उनसे कम्प्यूटर ठीक करने को कहते फिर लोगों से इसके बदले बड़ी रकम वसूलते. शिकायत के बाद साइबर पुलिस की टीम ने नोएडा के चार थानों के इलाकों में चल रहे 8 फर्जी कॉल सेंटरों पर छापा मारा.

पुलिस ने कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें कॉल सेंटर संचालक भी शामिल है. ये लोग पॉपअप्स के जरिए लोगों के कम्प्यूटर में मैसेज भेजा करते थे.

पुलिस ने इनके पास से 33 हार्डडिस्क, 9 डीबीआर, 12 सर्वर, 1 डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, 6 कम्प्यूटर, 1 थिंकपैड, 18 सीपीयू, 8 लैपटॉप, 26 चेकबुक, 10 मोबाइल फोन, 6 पैनड्राइव, 6 बिल फाइल, 5 पैनकार्ड सहित 150000 रुपए की नगदी बरामद की है. पुलिस का कहना है कि उनकी फेक कॉल सेंटर के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इसके पहले भी कई बार पुलिस ने फेक कॉल सेंटर का भांडाफोड़ किया जहां से लोगों को कभी नौकरी के नाम पर तो कभी किसी और वजह से ठगी का कारोबार चल रहा था.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...