हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र में एक ही दिन बढे 1233 मरीज, 34 की मौत

मुंबई : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस महाराष्ट्र में काफी जनहानि कर रहा हैं। दिन ब दिन यहां कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 1233 मरीज बढे हैं और 34 लोगों की मौत हो गई हैं। जिसके बाद मृतकों की संख्या 651 हो गई हैं। जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 16,758 हो गई हैं। इसके अलावा 275 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं जिसके बाद उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दी गई। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने दी हैं। बता दें कि राज्य सबसे ज्यादा 10,714 कोरोना मामले अकेले मुंबई में है। यहां अब तक 412 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं धारावी में कोरोना के बढ़ते मामले राज्य सरकार के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं हैं। यहां दिन ब दिन मामले बढते ही जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटों में 35 लोगों की मौत हुई। मृतकों में मुंबई के 25, पुणे के 3, अकोला के 3, जलगांव का 1 और सोलापुर का एक मरीज शामिल हैं। जिमसें 21 पुरुष और 13 महिलाएं थी। 18 मृतकों की उम्र 60 या उससे ज्यादा हैं। वहीं 13 मृतकों की उम्र 40 से 59 किए बीच की हैं। जबकि 3 मृतकों की उम्र 40 से निचे थी। इसके अलावा 27 मृतकों में डायबिटीस, हाई ब्लड प्रेशर, हृदयरोग जैसी बीमारी पाई गयी हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो यहां कोरोना के अब तक 52,987 मामले सामने आए हैं। मौजूदा समय में 35,867 एक्टिव मामले हैं। वहीं संक्रमितों में से 15,331 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। जबकि 1,785 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...