हैडलाइन

राजस्थान में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 100 हुई

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 100 हो गयी है। इस बीच, 26 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,453 हो गयी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अजमेर में एक और संक्रमित की मौत हो गयी।

इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 100 हो गयी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच, राज्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नये मामले आए जिनमें जयपुर में छह, पाली में पांच और उदयपुर, झालावाड़ एवं अजमेर में दो-दो नये मामले शामिल हैं। राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,453 हो गयी है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...