हैडलाइन

शादी के इतने सालों बाद भी अमिताभ बच्चन को इस चीज के लिए पड़ती है जया से डांट, बिग बी ने खुद किया था खुलासा

  शादी के इतने सालों बाद भी अमिताभ बच्चन को इस चीज के लिए पड़ती है जया से डांट, बिग बी ने खुद किया था खुलासा                     -                         


अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को इतने साल हो गए हैं। दोनों एक हैप्पी मैरिड लाइफ जीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भी एक वजह से बिग बी को जया बच्चन से डांट सुनने को मिलती है। दरअसल, केबीसी के 11वें सीजन में बिग बी ने एक कंटेस्टेंट से पूछा था कि उनकी शादी को कितने साल हो गए हैं? लेकिन कंटेस्टेंट को याद नहीं होता जिस पर बिग बी कहते हैं, 'एक सलाह दूंगा मैं आपको और बाकी सभी को भी कि कभी किसी को अपनी शादी की डेट नहीं भूलनी चाहिए'।


बिग बी ने कहा था कि आज भी अगर वह कभी शादी की डेट भूल जाते हैं तो जया बच्चन उनका मजाक बनाती हैं और कभी तो उन्हें डांट भी पड़ती है।

पिता की एक शर्त के चलते अमिताभ बच्चन ने 24 घंटे के अंदर जया से की थी शादी

बिग बी और जया ने 3 जून, 1973 को शादी की थी। अमिताभ के सामने उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने एक ऐसी शर्त रख दी थी कि उन्हें 24 घंटे अंदर जया से शादी करनी पड़ गई थी। इसके पीछे एक रोचक किस्सा है।

दरअसल, इस कहानी का खुलासा बिग बी ने अपने एक ब्लॉग में किया था। बिग बी ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों से वादा किया था कि अगर उनकी फिल्म जंजीर हिट हो जाती है तो वह उन्हें लंदन घुमाने ले जाएंगे।



इसके बाद बिग बी ने अपने माता-पिता को बताया कि उनका ग्रुप लंदन जा रहा है। पिता ने उनसे पूछा कि कौन-कौन जा रहा है?  बिग बी ने दोस्तों के नाम के साथ जया का भी नाम लिया। पिता ने पूछा, 'जया भी तुम्हारे साथ जा रही हैं? अमिताभ ने कहा- हां।

उस दौरान उनके पिता ने एक शर्त रखी, जिसे अमिताभ को मानना पड़ा। उन्होंने अमिताभ से कहा कि अगर तुम जया के साथ लंदन जाना चाहते हो तो तुम्हें सबसे पहले उससे शादी करनी पड़ेगी। इसके बाद ही तुम उसे अपने साथ ले जा सकते हो।


इस वजह से अमिताभ को रातोरात जया बच्चन की शादी करनी पड़ी। इसके बाद शादी की रात को दोनों लंदन के लिए रवाना हो गए थे।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...