हैडलाइन

कैराना में नहीं लगेगा कावड़ शिविर

कोरोना माहमारी को लेकर लिया समिति ने फैसला,भेजा जनपद शामली के जिलाधिकारी को पत्र

कैराना। अब कावड़ सेवा समिति ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कावड़ शिविर नहीं लगाए जाने की मांग की। साथ ही साथ कहा कि कावड़ यात्रा को भी कोरोना माहमारी की वजह से रोका जाए। रविवार को कैराना के कावड़ सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल गर्ग ने जिलाधिकारी जासजीत कौर व पुलिस अधीक्षक विनित जायसवाल को पत्र भेजकर बताया कि काफी सालो से कैराना नगर के पब्लिक इंटर कालेज में कावड़ यात्रा पर शिविर लगाकर कावड़ियों की सेवा की जाती है, लेकिन अब कोरोना वायरस महामारी को लेकर अव कमेटी ने यह फैसला लिया है कि इस साल वह शिविर नहीं लगाएंगे। उन्होंने पत्र में माहमारी को लेकर भी मांग की है कि कावड़ यात्रा को भी स्थगित किया जाये। ताकि इस महामारी से बचा जा सके। पत्र भेजकर मांग करने में समिति के अध्यक्ष अतुल गर्ग,आशु,शगुन मित्तल,अभिषेक गोयल,राकेश उर्फ़ सप्रेटा सहित आदि शामिल है। गौरतलब रहे की कावड़ यात्रा के दौरान कैराना में कावड़ियों के विश्राम करने व खाने पीने की व्यवस्था की जाती थी जो काफी वर्षो से चला आ रहा है। लेकिन देश विदेशो में इस कोरोना महामारी को लेकर सभी कार्यक्रम भी सरकार के निर्देशों के बाद स्थगित किये गए है। हालांकि सरकार ने धर्मस्थलों को खोल दिया है,लेकिन सोशल डिस्टेन्स का पालन करने के भी सख्त निर्देश दिए गए है।


रिपोर्टर:- दीपक कुमार


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...