हैडलाइन

महाराष्ट्र के राजभवन में पहुंचा कोरोना


मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना अब आम लोगों को अपना शिकार बनाते होते हुए राजभवन तक पहुंच चुका है। राजभवन में एक इलेक्ट्रिशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद में कई लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। इस जांच में एक दर्जन से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी भी सेल्फ आइसोलेशन में चले गए।


राजभवन में काम करने वाले एक इलेक्ट्रिशन में जब कोरोना के लक्षण पाए गए तो टेस्ट करवाने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद तकरीबन 100 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें से 16 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


Most Popular News of this Week