चेंबूर अमर महल पुल से एम्बुलेंस दूकान की छत पर गिरी... ड्रायवर बाल बाल बचा
मुंबई /आनंद श्रीवास्तव
संतुलन बिगड़ जाने के कारण शव ले जा रही एक एम्बुलेंस चेंबूर अमर महल पुल से नीचे गिरी. गनीमत यह रही कि यह एम्बुलेंस पुल के नीचे बनी एक दूकान की छत पर गिरी जिससे कोई बड़े दुर्घटना टल गयी. गुरूवार रात करीब नौ बजे हुई इस घटना में एम्बुलेंस का ड्राइवर बाल बाल बच गया. बताया जाता है कि उक्त एम्बुलेंस में एक शव था जिसे जेजे अस्पताल ले जाय जा रहा था.
देर रात तक एम्बुलेंस को निकालने का काम जारी था. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस को उठाने का काम शुरू कर दिया था.