इनर व्हील क्लब ऑफ बाम्बे फिल्म सिटी डिस्ड्रिक्ट 314 ने शुरू किया 'मार्चिंग टुवर्ड्स इको फ्रेंडली फेस्टिवल' कैंपेन
मुंबई / संध्या श्रीवास्तवा
हाल ही में 'इनर व्हील क्लब ऑफ बाम्बे फिल्म सिटी डिस्ड्रिक्ट 314' ने जोन तीन के सभी क्लबों के सौजन्य से
"मार्चिंग टुवर्ड्स इको फ्रेंडली फेस्टिवल" नामक
एक मिशन की शुरुआत की है जिसमे यह सन्देश देने की कोशिश की जा रही है की नै पीढ़ी के बच्चों को अपनी संस्कृति को ध्यान में रख कर त्यौहार मनाएं और पर्यावरण का संरक्षण कर सकें । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में क्लब की एसोसिएट प्रेजिडेंट वसुधा चंद्रचूड़ ने पहुंच कर लोगों का मार्गदर्शन किया , तो वहीं क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अमला मेहता, जोनल कोआर्डिनेटर मीना काकू भी मौजूद रही। बॉम्बे फिल्म सिटी की तरफ से डा.फ्रांसेस वैद्य ने इको फ्रेंडली फेस्टिवल मनाने पर शानदार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिखाया। क्लब की वाइस प्रेसीडेंट वत्सला नागराजन ने अपने वक्तव्य मे
"मार्चिंग टुवर्ड्स इको फ्रेंडली
इन विचारों पर जोर दिया। प्रमुख अतिथि वसुधा चंद्रचूड़ ने अपने संदेश में कहा कि सभी नई पीढ़ी के बच्चों को सांस्कृतिक रूप से त्योहार मनाने की बात समझानी होगी, ताकि हम अपनी संस्कृति के साथ जुड़े रहकर पर्यावरण संरक्षण कर सकें।