हैडलाइन

तेज रफ्तार मर्सिडीज ने रेहड़ी वालों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे का पैर कटा

दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दो रेहड़ी वालों को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा सेक्टर 7 के मेन रोड पर हुआ. उस वक्त रात के करोब साढ़े ग्यारह बज रहे थे. समीप के बाजार से फल बेच कर वापस लौट रहे दो रेहड़ी वालों को पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही एक फल वाला उछल कर रोड पर गिर गया जबकि दूसरा सड़क किनारे जा गिरा. टक्कर लगने की वजह से घटनास्थल पर चारों तरफ सेब और संतरा बिखर गया. हादसे के फौरन बाद कार वाला मौके से फरार हो गया. टक्कर की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी.  

पुलिस ने दोनों घायलो को अस्पताल पहुंचाय जहां डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रह है कि दूसरे फल वाले का पैर कट गया है. पुलिस को मौके से मर्सिडीज कार का अगला हिस्सा मिला है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...