हैडलाइन

भिवंडी : पुराना नासिक-आगरा रोड स्थित चाबिंद्रा में गैस भरा रही कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

भिवंडी : पुराना नासिक-आगरा रोड स्थित चाबिंद्रा  में सीएनजी गैस भरा रही ओमनी कार में अचानक आग लग गई. भीषण आग की चपेट में आकर कार जलकर खाक हो गई. आग लगते देखकर कार चालक सहित पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी जान बचाकर दूर भाग निकले. सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के उपरांत आग को बुझाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

मिली जानकारी के अनुसार, चाबिंद्रा गांव में एचपी सीएनजी, पेट्रोल पंप पर दोपहर के समय एक ओमनी कार जैसे ही गैस भर कर मात्र दो गज आगे गई, कार से गैस रिसाव होने लगा तथा देखते देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गयी. पेट्रोल पंप पर काम कर रहे मजदूर अपनी जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप छोड़ कर भाग खड़े हुए. मात्र कुछ ही देरी में पेट्रोल पंप पर खड़ी ओमनी कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी. उक्त घटना में आग बुझाने की फिराक में जुटे ओमनी कार ड्राइवर मामूली रूप से जल गया है.  सूत्रों की मानें तो पेट्रोल पंप मालिक द्वारा अग्निसुरक्षा मानकों की लापरवाही की वजह से घटना अंजाम हुई. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की सच्चाई तलाश रही है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...