हैडलाइन

महाराष्ट्र : रिहायशी कॉलोनियों के जाति आधारित होंगे नाम, महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंजूर किया प्रस्ताव

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार ने रिहायशी कॉलोनियों के जाति आधारित नाम के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। इस फैसले के बाद सभी हिरायशी कॉलोनियों के नाम जाति के आधार पर रखे जाएंगे।

मुसलमानों से यह कैसा प्यार? शिवसेना नेता चाहते हैं अजान प्रतियोगिता, पार्टी बोली- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाए केंद्र सरकार पार्टी नेता की ओर से अजान प्रतियोगिता की इच्छा जाहिर करने के बाद घिरी शिवसेना ने पल्ला झाड़ते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने की वकालत की है। शिवसेना ने ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार से मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कहा। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में कहा गया है कि यह ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण से संबंधित मुद्दा है।

संपादकीय में कहा गया है, ''केंद्र को ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के वास्ते मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश लाना चाहिए।'' शिवसेना के मुंबई-दक्षिण विभाग के प्रमुख पी सकपाल ने मुसलमान बच्चों के बीच अजान पढ़ने की प्रतियोगिता कराने का सुझाव दिया था, जिसपर विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद के बीच संपादकीय में यह टिप्पणी की गई है।

संपादकीय में कहा गया है कि शिवसेना नेता द्वारा अजान की प्रशंसा किए जाने की भाजपा द्वारा आलोचना किया जाना ठीक वैसा ही है, जैसा दिल्ली की सीमाओं पर (नए कृषि कानूनों के खिलाफ) प्रदर्शन कर रहे किसानों को 'पाकिस्तानी आतंकवादी' कहना।

लेख में कहा गया है प्रदर्शनकारी किसानों में अधिकतर लोग वे हैं जो पूर्व सैनिक रह चुके हैं या जिनके बच्चे देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। 'सामना' के मराठी संस्करण में कहा गया है, ''किसानों को आतंकवादी कहने वालों से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं। ट्रोल करने वालों को लगता है कि शिवसेना ने हिंदुत्व छोड़ दिया है, लेकिन ईद के पकवान खाते हुए उनकी (भाजपा नेताओं) तस्वीरों पर कोई कुछ नहीं बोलता।'' संपादकीय में कहा गया है, ''हम इसे इसलिए राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाते क्योंकि देश के 22 करोड़ मुसलमान भारतीय नागरिक हैं।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...