हैडलाइन

मुंबई : अर्णब गोस्वामी ने हाईकोर्ट में दी याचिका

खुदकुशी के लिए उकसाने वाले केस में चार्जशीट पर रोक की मांग

मुंबई : रिपब्लिक टीवी के चीफ एडिटर अर्णब गोस्वामी ने गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष एक अत्यावश्यक याचिका दायर कर 2018 के अनवय नाइक को खुदकुशी के लिये उकसाने के मामले में आरोप-पत्र दायर करने और आगे की जांच पर रोक लगाने की मांग की है।
याचिका में कहा गया कि मामले की सीआईडी द्वारा फिर से जांच कराने का आदेश देने वाले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस द्वारा पिछली जांच गत वर्ष ही बंद कर दी गई थी। इस मामले में आरोपियों में से एक गोस्वामी को अलीबाग पुलिस द्वारा पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।
चार नवंबर को हुई अपनी गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए गोस्वामी ने अपनी याचिका में उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि मामले की जांच सीबीआई या किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी को स्थानांतरित की जाए। याचिका में आरोप लगाया गया कि महाराष्ट्र सरकार ने इस साल मई में बदले की भावना से मामले की फिर से जांच कराने का आदेश दिया था। आंतरिक सज्जाकार अनवय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने कथित तौर पर गोस्वामी व दो अन्य की कंपनियों द्वारा बकाये का भुगतान नहीं किये जाने की वजह से 2018 में खुदकुशी कर ली थी।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...