हैडलाइन

ठाणे, कलवा, और मुंब्रा के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, टीएमसी ने की जनता से अपील

ठाणे : ठाणे शहर में आज पानी की कई जगह इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी। मेट्रो के काम की वजह से हरिदास नगर में 11 मिलीमीटर व्यास की पाइप लाइन केवल को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए 24 घंटे पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। यह जानकारी ठाणे महानगरपालिका के तरफ से दी गई है। महानगर पालिका ने बताया है कि शुक्रवार 4 दिसंबर सुबह 9:00 बजे से लेकर 5 दिसंबर सुबह 9:00 बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।

ठाणे महानगरपालिका की तरफ से नागरिकों से यह अपील की गई है कि वे पानी का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें। ताकि उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। ठाणे शहर के सिद्धेश्वर, जॉनसन, समता नगर, ईटरनिटी, जेल परिसर, साकेत, ऋतु पार्क, घोड़बंदर रोड, कोठारी कंपाउंड, इंदिरा नगर,लोकमान्य नगर, गांधीनगर,किशन नगर, श्री नगर वागले एस्टेट समेत कलवा के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। इसके अलावा मुंब्रा के भी कुछ इलाकों में पानी बंद रहेगा। इसकी वजह से पानी का दबाव भी कई इलाकों में कम रहने की आशंका है। मुंबई शहर में भी पानी की आपूर्ति बंद की गई थी। बीएमसी के लिए जी साउथ और जी नॉर्थ वार्ड के अंतर्गत गावडे चौक सेनापति बापट मार्ग पर मौजूद ब्रिटिश कालीन पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए पानी की सप्लाई को बंद किया गया था। 2 और 3 दिसंबर को यह पानी की सप्लाई मुंबई के दोनों वार्ड के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बंद की गई थी।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...