हैडलाइन

कोरोना वैक्सीन आने से पहले ही लगने लगा VIP कोटा, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई- सब एक समान

पुणे : कोरोना वैक्सीन अभी आई भी नहीं और इसके लिए खींचतान अभी से शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के कई बड़े पुलिस अधिकारी और नेता वैक्सीन सबसे पहले लगवाने का जुगाड़ लगा रहे हैं। इन शिकायतों के बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सफाई दी है राज्य में किसी भी नेता, अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री को यह सफाई उन शिकायतों के बाद देनी पड़ी है, जिसके मुताबिक राज्य के कई बड़े पुलिस अधिकारी और नेता वैक्सीन सबसे पहले लगवाने की कोशिश में हैं। मंत्री ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'अभी मुझे ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मैंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसी किसी भी हालत में वे सीधे मुझसे संपर्क करें।'

मंत्री राजेश टोपे ने कहा, 'सरकार फ्रंटलाइन वर्कर्स की लिस्ट तैयार कर रही है और सबसे पहले वैक्सीन का टीका उन्हें ही लगाया जाएगा। फाइनल लिस्ट अगले हफ्ते के अंत तक तैयार हो जाएगी।' पुणे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ नेता लगातार वैक्सीन ट्रायल के अपडेट्स के लिए संपर्क में थे, मगर किसी ने इन ट्रायल में हिस्सा लेने की इच्छा नहीं जताई। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...