हैडलाइन

ठाणे : रिश्वत लेते मनपा का मनपा संपत्ति कर विभाग के लिपिक गिरफ्तार

ठाणे  : रियल इस्टेट एजेंट के खिलाफ कार्रवाई न करने के एवज में 10 हजार रूपये रिश्वत लेते मनपा संपत्ति कर विभाग के लिपिक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रियल इस्टेट एजेंट ने दोस्ती एम्पेरियर , चितलसर ,मानपाडा में घर एक बार में काम करने वाली लड़की को किराये पर दिया था। इस मामले में कार्रवाई न करने की एवज में मनपा संपत्ति कर विभाग में कार्यरत हेमंत शरद गायकवाड ने 10 हजार रूपये की मांग की थी। ब्यूरो के अधिकारियों को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने पर जांच में पुष्टि हो गई। कोर्ट नाका इलाके में ब्यूरो ने जाल बिछाकर मनपा लिपिक गायकवाड को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरμतार कर लिया । ब्यूरो के उप अधीक्षक मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में ब्यूरो के अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...