हैडलाइन

शाहदरा के विवेक विहार में बेकाबू कार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी

नई दिल्ली : शाहदरा के विवेक विहार में शुक्रवार शाम सड़क पर टहलने रहे बुजुर्ग को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल 65 वर्षीय पवन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवन के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
घायल पवन कुमार परिवार के साथ विवेक विहार इलाके में रहते हैं। शाम 7 बजे वह सड़क पर टहलने के लिए निकले। जब वह ऋषभ बार के पास गेट नंबर-5 पर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। वह सड़क पर खड़े हो गए ताकि कार बगल से गुजर जाए लेकिन कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया। गेट पर तैनात सुरक्षागार्ड ने पवन के बेटे को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान कार सीसीटीवी फुटेज में कैद मिली है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...