हैडलाइन

ठाणे : हैवानियत की हद पार, नेत्रहीन सौतेली बेटी का बार-बार करता रहा बलात्कार

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को छह साल की अपनी नेत्रहीन सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने साल भर पहले अपने पति के गुजर जाने के बाद मुम्बरा टाउनशिप के एक व्यक्ति (44) से शादी की थी।
अधिकारी के अनुसार, पिछले एक साल के दौरान आरोपी ने इस बच्ची के साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। वह यह हरकत तब करता तब उसकी पत्नी काम पर चली जाती थी। पुलिस के अनुसार जब वह (लड़की) विरोध करती थी, तब आरोपी उसे धमकी देता था।
जब एक स्थानीय एनजीओ को इस कथित अपराध के बारे में पता चला तब उसने पीड़िता की मां से संपर्क किया। वैसे इस महिला को भी इस गुनाह की जानकारी थी और उसने पति से सवाल भी किया था लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।
पुलिस के मुताबिक जब एनजीओ के सदस्यों ने महिला को समझाया तब उसने शुक्रवार रात को अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई और फिर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भादंसं और बाल यौन अपराध रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने शनिवार को आरोपी को एक सप्ताह के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...