हैडलाइन

बीएमसी अस्पतालों में इंजेक्शन भी नहीं, चार सदस्यीय जांच समिति 15 िदन में बताएगी कमी की वजह

मुंबई: इन दिनों बीएमसी के अस्पताल दवाइयों सहित इंजेक्शन की कमी से गुजर रहे हैं। उधर, दवाओं की कमी की शिकायतों के बीच बीएमसी ने 4 सदस्यीय समिति गठित की है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां कई कमियां पाई गईं।

कई इंजेक्शन उपलब्ध नहीं

बीएमसी अस्पतालों के मरीजों को दवाइयों के अलावा कई तरह के इंजेक्शन बाहर से खरीदने पड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मधुमेह के लिए इस्तेमाल होने वाली मेटफॉर्मिन दवा नायर अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। वहीं, दिल की बीमारी में लगने वाले इंजेक्शन एडरनलिन सहित 15 तरह के इंजेक्शन यहां नहीं हैं। नायर के अलावा, केईएम में भी दवाओं और इंजेक्शनों की भारी कमी है। प्रसूति गृह में भी कई तरह के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। भांडुप स्थित प्रसूति गृह में हाइड्रोकॉटिजन सहित डिलिवरी के दौरान इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की कमी है। प्रसूति गृह से मिली जानकारी के अनुसार, इंजेक्शन नहीं होने के कारण मरीज को बाहर से इंजेक्शन खरीदने के लिए बोला जाता है। सूत्रों के अनुसार, इंजेक्शन आपूर्ति करने वाली कंपनी की ओर से ही दिक्कत हो रही है, जिससे यह समस्या है। सायन अस्पताल के बाद बांद्रा के भाभा अस्पताल का निरीक्षण करने आम आदमी पार्टी (आप) की टीम पहुंची। निरीक्षण में डॉक्टरों, स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की बात सामने आई। दवाओं की कमी भी मरीजों की दिक्कत बढ़ा रही है। आप के महाराष्ट्र संयोजक ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रदीप जाधव से इस मसले को तत्काल हल करने का आग्रह किया। आप की टीम के मुताबिक, अस्पताल में 436 बेड, 200 डॉक्टर और 196 नर्स और 21 इंचार्ज हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 10 से 15 पद भरे जाने बाकी हैं, लेकिन मरीजों की संख्या देखते हुए यह नाकाफी हैं। अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टाफ के 816 पद भरे जाने बाकी होने की भी जानकारी प्रशासन ने दी। आप के सदस्य अमोल जाधव ने कहा कि दवाओं की कमी के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दवाओं की कमी पर समिति गठित

बीएमसी अस्पतालों में दवाओं की कमी पता करने के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। कुर्ला भाभा के अधीक्षक डॉ. कृष्णकुमार पिंपले की अध्यक्षता में बनी यह समिति 15 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देगी। जांच में यदि आपूर्ति में दिक्कत पाई गई, तो ठेकेदार पर निर्णय किया जाएगा। यदि समय पर दवाएं आपूर्ति की जा रही हैं, तो यह जानने की कोशिश होगी कि दवाएं इतनी जल्दी खत्म क्यों हो रही हैं/ इस दौरान कितने मरीज अतिरिक्त बढ़े हैं/ समिति में सायन अस्पताल की डेप्युटी डीन डॉ. बोरसे, केईएम के डॉ. प्रवीण बांगर समेत एक अन्य सदस्य शामिल हैं। गौरतलब है कि बीएमसी अस्पतालों में दवाओं की कमी से जुड़े संभावित गोरखधंधे पर एनबीटी ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद बीएमसी कमिश्नर ने रिपोर्ट मांगी थी।



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...