हैडलाइन

नवीमुंबई : वाशी के जुहूगांव में घर में चलाते थे बार, 6 नाइजीरियन गिरफ्तार

नवीमुंबई : वाशी के जुहूगांव में एक घर में अवैध बार चलाने का पर्दाफाश करते हुए वाशी पुलिस ने 6 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 16 हजार 120 रुपए की देसी व विदेशी शराब जब्त की है। कोर्ट के आदेश पर इन सभी आरोपियों को पुलिस की हिरासत में रखा गया है।
वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धुमाल से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में ओबीओरा, प्रिंस, अहोमो, चुकुड़ी, नालोमोरिस व ओकेमो नामक नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लोग जुहूगांव में एक घर में अवैध रूप से बार चला रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धुमाल के मुताबिक जुहूगांव में एक घर में अवैध रूप से बार शुरू है, इसके बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस के दस्ते ने छापा मारकर 1 महिला समेत कुल 6 नाइजीरियन नागरिकों को छापा मारकर गिरफ्तार किया गया है। यह लोग शराब के अलावा और क्या-क्या बेचते थे। इसके बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है।
वाशी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार जुहूगांव में साईं दर्शन नामक इमारत है। जिसकी दूसरी मंजिल पर नाइजीरियन महिला ने किराए पर लिया था। इसी घर में उसने अवैध रूप से बार बनाया था। जहां पर यह महिला अपने साथियों के साथ अवैध रूप से शराब परोसने व बेचने का काम करती थी।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...