आनंद श्रीवास्तव
मुंबई : कृषि क़ानून के खिलाफ घोषित सामूहिक राष्ट्रव्यापी 'भारत बंद' को चेंबूर में सफल बनाने का कार्य किया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महाराष्ट्र पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने. उन्होंने अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ मिल कर भारत बंद के कार्यक्रम की एक रूपरेखा बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से बंद को चेम्बूर में सफल बनाया. हंडोरे के इस मुहीम में उन्हें साथ मिला मुंबई कांग्रेस उद्योग व्यापार विभाग अध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ,मुंबई कांग्रेस सचिवकैलाश आरावडे , नगरसेविका संगीता हंडोरे, चेंबूर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण कालखेर , मुरली पिल्लई , अंकुश डोंगरे जैसे कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का. इस भारत बंद के दौरान चंद्रकांत हंडोरे के नेतृत्व में चेंबूर पुलिस स्टेशन, तिलक नगर पुलिस स्टेशन, आरसीएफ पुलिस स्टेशन इत्यादि में कृषि क़ानून के खिलाफ ज्ञापन भी सौंपे गए.