हैडलाइन

ट्रंप के फैसलों पर चीन बोला, अमेरिकी नेता भविष्य के संबंधों के लिए गड्ढा खोद रहे हैं

चीन : चीन की समाचार एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारी चीन और उसके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके भविष्य में अमेरिकी प्रशासन के चीन के साथ संबंधों के लिए 'गड्ढा खोद' रहे हैं।
शिन्हुआ ने अपने एक संपादकीय में कहा कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के नौ करोड़ 20 लाख सदस्यों और उनके परिवार के लिए वीजा पांबदी जैसे कदमों ने अमेरिका में चीन विरोधी ताकतों के, अपने राजनीतिक फायदों के लिए चीन-अमेरिका संबंधों पर अंकुश के कुटिल इरादों को फिर से उजागर कर दिया है।
दरअसल अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह इस प्रकार के वीजा की अवधि 10वर्ष से घटा कर एक माह कर दी, जो ट्रंप प्रशासन द्वारा अपने अंतिम दिनों में अपनाए जा रहे सख्त रवैये को दर्शाता है।
संपादकीय में कहा गया है कि चीन के हितों से जुड़े मुद्दों पर चीन और अमेरिका के संबंधों के सर्वप्रमुख बिंदुओं को लगातार चुनौती दे कर चीन विरोधी नेता चीन के साथ अगले प्रशासन के संबंधों के लिए न सिर्फ गड्ढा खोद रहे हैं, बल्कि अपने राजनीति हित भी साध रहे हैं। इसमें कहा गया है कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को दूर करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...